आदित्यपुर: आगामी छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए आदित्यपुर के खरकाई नदी घाट में स्वच्छता अभियान चलाया गया. यह अभियान श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन के शिक्षकों के मार्गदर्शन में बी.एड. के छात्र- छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया.

सुबह से ही कॉलेज के छात्र- छात्राएं सफाई सामग्री, झाड़ू, फावड़ा और कचरा बैग लेकर घाट पहुंचे और पूरे परिसर की सफाई में जुट गए. उन्होंने घाट किनारे फैले प्लास्टिक, पत्ते, गंदगी और फेंके गए पूजा सामग्री को इकट्ठा कर स्वच्छता का संदेश दिया

छात्रों ने बताया कि छठ पूजा सिर्फ आस्था नहीं, बल्कि प्रकृति से जुड़ने का पर्व है. इसलिए इसकी पवित्रता बनाए रखना सबकी जिम्मेदारी है. सफाई अभियान के दौरान छात्र- छात्राओं ने राहगीरों और स्थानीय लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया. उन्होंने घाट पर प्लास्टिक के उपयोग से बचने और जैविक सामग्री के इस्तेमाल को बढ़ावा देने की अपील की.

कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों और छात्रों ने मिलकर संकल्प लिया कि आने वाले समय में ऐसे सामाजिक अभियानों को और भी व्यापक रूप में चलाया जाएगा, ताकि आदित्यपुर क्षेत्र स्वच्छ और सुंदर बने.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
