आदित्यपुर: नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज अस्पताल आदित्यपुर के उद्घाटन को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से आगामी 9 जनवरी 2026 को मुख्यमंत्री से उद्घाटन समारोह में शामिल होने की सूचना कॉलेज प्रबंधन को दे दी गई है.

गौरतलब है कि बीते 19 दिसंबर को नेताजी सुभाष ग्रुप के चेयरमेन मदन मोहन सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाक़ात करो कॉलेज के उद्घाटन का अनुरोध किया था. साथ ही नेताजी सुभाष ग्रुप द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किया जा रहे कार्यों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया था.
मेडिकल कॉलेज के उद्घाटन समारोह में शामिल होने पर मुख्यमंत्री ने अपनी सहमति प्रदान कर दी है. मुख्यमंत्री की सहमति मिलने के बाद कॉलेज प्रबंधन एवं जिला प्रशासन की ओर से उद्घाटन समारोह की तैयारियां तेज कर दी गई हैं.
नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन क्षेत्र के लिए स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है. इससे कोल्हान सहित आसपास के इलाकों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने की उम्मीद है. इस संबंध में प्राप्त सूचना को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित कर दिया गया है.

