आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai लगातार हो रहे बारिश के कारण सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के कई वार्ड जलमग्न हो गए हैं. इधर जिला प्रशासन के निर्देश के बाद भी लोग राहत शिविरों में जाने को तैयार नहीं हुए. अंततः नगर निगम की उपनगर आयुक्त पारुल सिंह को जल परीक्षा देनी पड़ी.

दरअसल मामला वार्ड 11 का है. जहां बाढ़ का पानी प्रवेश करने के बाद भाटिया बस्ती के लोग अपने घरों से निकलने को तैयार नहीं हुए. लोगों को समझाने पहुंची उप नगर आयुक्त पारुल सिंह के बार-बार अनुरोध करने के बाद भी ज़ब लोग बाहर निकलने को तैयार नहीं हुई तो उन्होंने पानी में घुसकर लोगों को हिम्मत दिलाया उसके बाद धीरे-धीरे लोग सुरक्षित स्थानों पर जाने लगे. इस दौरान उनके साथ रेड क्रॉस के सचिव दयाशंकर मिश्रा भी मौजूद थे. उप नगर आयुक्त ने बताया कि लोगों की सुरक्षा को देखते हुए हर जरुरी कदम उठाये जा रहे हैं. किसी भी स्थिति में जान- माल का नुकसान होने नहीं दिया जाएगा.

