आदित्यपुर: नगर निगम के नव निर्वाचित महापौर संजय सरदार शुक्रवार को वार्ड संख्या 17 स्थित शिवकाली मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने माता का आशीर्वाद लिया. इस दौरान मंदिर कमेटी की ओर से उन्हें गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया और उनके महापौर बनने पर शुभकामनाएं दी गईं.

मौके पर पार्षद नीतू शर्मा, वार्ड 17 से प्रत्याशी रहे विरेंद्र प्रसाद यादव, आरएन प्रसाद, उपेंद्र ठाकुर, विश्वमोहन प्रसाद, कैलाश पाठक, मनोज तिवारी, एनएन मिश्रा, मनोज आगीवाल, लक्ष्मीकांत मिश्रा समेत वार्ड के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. मंदिर परिसर में स्थानीय लोगों ने महापौर से मुलाकात कर वार्ड 17 की विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया.
स्थानीय नागरिकों ने क्षेत्र में साफ- सफाई, पेयजल, जल निकासी और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया. इस पर महापौर संजय सरदार ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वार्ड की समस्याओं के समाधान के लिए नगर निगम स्तर पर जल्द आवश्यक पहल की जाएगी. उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी और जनता की समस्याओं का समाधान चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा.

