आदित्यपुर (Kunal Kumar) नगर निगम के वार्ड 17 की पूर्व पार्षद नीतू शर्मा ने एक बार फिर से खरकई पुल पर जाली नुमा बाड़ लगाए जाने की मांग उठाई है. श्रीमती शर्मा ने बताया कि तत्कालीन बोर्ड बैठक में बाड़ लगाने की योजना पास हो चुकी है, बावजूद इसके बाड़ नहीं लगना कहीं न कहीं लापरवाही दर्शाता है.

विज्ञापन
उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में खरकई नदी के पुल से कूदकर आत्महत्या करने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है. बाड़ लगने से इसमें कमी आएगी. विदित हो कि मंगलवार की शाम भी पुल से 45 वर्षीय युवक के पुल से कूदने की सूचना मिली है. एक माह पूर्व भी राजा मेडिकल स्टोर के संचालक के भाई ने इस पुल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी.
विज्ञापन

