आदित्यपुर: नगर निगम के वार्ड संख्या 29 से पार्षद पद के लिए दिवंगत पार्षद राजमणी देवी की पुत्रवधु अर्चना कुमारी सिंह मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगी. परिवार और समर्थकों की ओर से नामांकन को लेकर व्यापक तैयारी की जा रही है. वार्ड में इसे सियासी विरासत की निरंतरता के रूप में देखा जा रहा है.

विज्ञापन
गौरतलब है कि दिवंगत पार्षद राजमणी देवी क्षेत्र में अपने सक्रिय जनसंपर्क और कार्यशैली के लिए जानी जाती थीं. समर्थकों का कहना है कि जनता का आशीर्वाद और विश्वास उनके परिवार के साथ है. नामांकन के दिन समर्थकों की बड़ी उपस्थिति की संभावना जताई जा रही है. वार्ड 29 में इस घोषणा के बाद राजनीतिक माहौल और गर्म हो गया है.

विज्ञापन
