आदित्यपुर: नगर निगम ने बगैर नक्शा पास कराए भवनों के खिलाफ एक्शन तेज कर दिया है. शुक्रवार को नगर आयुक्त के निर्देश पर गम्हरिया लाल बिल्डिंग चौक के समीप निर्माणाधीन विजय अग्रवाल (विजय मेडिकल) के भवन को सील कर दिया. बताया गया कि बगैर नक्शा पास कराए भवन निर्माण का कार्य चल रहा था.

विज्ञापन
उक्त कार्रवाई के बाद बगैर नक्शा पास कराए भवन मालिकों में हड़कंप मच गया है. नगर आयुक्त आलोक कुमार ने बताया कि भवन के मालिक से जुर्माना वसूला जाएगा. साथ ही उन्होंने वैसे लोगों से जिन्होंने नक्शा पास कराए भवन निर्माण कार्य कराया है उनसे जुर्माना वसूलने की बात कही है.
विज्ञापन

