आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai नगर निगम के शर्मा बस्ती में पेयजल संकट को लेकर स्थानीय लोगों ने मंगलवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के केंद्रीय संगठन मंत्री संजय गोराई के नेतृत्व में नगर निगम को एक ज्ञापन सौंपा और पानी की समस्या को लेकर अपनी चिंता जताई.

जेएलकेएम के केंद्रीय संगठन मंत्री संजय गोराई ने कहा कि शर्मा बस्ती में लंबे समय से पानी की आपूर्ति बाधित है जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि पानी जैसी बुनियादी सुविधा के लिए जनता को संघर्ष करना शर्मनाक है. यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ, तो जेएलकेएम बड़ा जन आंदोलन करेगा.
मौके पर उप नगर आयुक्त पारुल सिंह ने आश्वासन दिया कि जबतक स्थायी समाधान नहीं निकलेगा, तब तक टैंकर के माध्यम से पेयजल की आपूर्ति की जाएगी. मौके पर जेएलकेएम जिला कोषाध्यक्ष रोहित प्रधान, रूपेश गोराई, लक्ष्मण कुमार, राहुल चौधरी, रोहित महतो, नवीन गोराई, संदीप सिंह, उर्मिला कुमारी समेत कई सक्रिय सदस्य और स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे.

