आदित्यपुर: नगर निगम चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है. वार्ड संख्या 32 से बीटेक डिग्रीधारक अस्मिता कुमारी इस बार संभावित उम्मीदवार के रूप में अपनी दावेदारी पेश करने की तैयारी में हैं. यह माना जा रहा है कि वार्ड 32 इस बार भी महिला पद के लिए आरक्षित रहेगा. इस कारण अस्मिता कुमारी ने चुनावी रणनीति तैयार करना शुरू कर दिया है. अस्मिता के परिवार का क्षेत्र में पहले से ही विकास कार्यों में अहम योगदान रहा है. उनके पति पंकज कुमार सिंह टाटा स्टील में अधिकारी हैं, जबकि उनके पिता डॉ. प्रो. दिगंबर नाथ झा बिहार के मुजफ्फरपुर में गणित के प्रोफेसर रहे हैं.

परिवार का विकास कार्यों में योगदान
अस्मिता कुमारी के जेठ पुरेंद्र नारायण सिंह आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष और पूर्व वार्ड पार्षद रह चुके हैं. उन्होंने 2013-18 के कार्यकाल में रोड नंबर 16 और 17 में पार्क निर्माण, कुलुपटांगा मध्य विद्यालय मैदान का समतलीकरण, आवासीय मोहल्लों में पहली बार पेवर्स ब्लॉक बिछाने सहित कई विकास कार्य किए. इसके अलावा उन्होंने वार्ड के कई क्षेत्रों में HYDT पाइपलाइन के माध्यम से घर-घर तक नल-जल योजना भी लागू की. पुरेंद्र नारायण सिंह की विकास की विरासत को आगे बढ़ाते हुए, अस्मिता कुमारी अब वार्ड 32 की जनता की सेवा करने को तैयार हैं.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
