आदित्यपुर: नगर निगम चुनाव के तहत शनिवार को वार्ड संख्या 10 से 18 तक के प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिन्ह का आवंटन किया गया. चुनाव चिन्ह प्राप्त करने को लेकर सभी प्रत्याशी अपने- अपने प्रस्तावक और समर्थकों के साथ सुबह 11 बजे ही अंचल कार्यालय पहुंच गए.

विज्ञापन
निर्धारित प्रक्रिया के तहत निर्वाची पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी प्रवीण कुमार ने सभी औपचारिकताएं पूरी कर वार्ड स्तर पर प्रत्याशियों को उनके निर्धारित चुनाव चिन्ह प्रदान किए.
इस दौरान अंचल कार्यालय परिसर में प्रत्याशियों व समर्थकों की मौजूदगी से चुनावी माहौल देखने को मिला. चुनाव चिन्ह मिलने के बाद प्रत्याशी अब जनसंपर्क और प्रचार अभियान को गति देने में जुट गए हैं.

विज्ञापन
