सरायकेला: जिले के आदित्यपुर नगर निगम चुनाव के तहत शनिवार को प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिन्ह का आवंटन किया गया. वार्ड संख्या 34 से पार्षद पद का चुनाव लड़ रही ज्योति कुमारी को अलमीरा छाप चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है. बैलेट पेपर में उनका चुनाव चिन्ह क्रमांक संख्या 1 पर अंकित रहेगा.

निर्धारित प्रक्रिया के तहत निर्वाची पदाधिकारी सह डीसीएलआर निवेदिता नियति ने सभी औपचारिकताएं पूरी करते हुए वार्ड स्तर पर प्रत्याशियों को उनके निर्धारित चुनाव चिन्ह प्रदान किए. चुनाव चिन्ह आवंटन के दौरान प्रत्याशी और उनके समर्थक मौजूद रहे और प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई.
चुनाव चिन्ह मिलने के बाद ज्योति कुमारी ने जनसंपर्क अभियान को तेज करने की बात कही. उन्होंने कहा कि वार्ड 34 की जनता का आशीर्वाद और समर्थन उनके लिए सबसे बड़ी ताकत है. उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से मिलने और विकास के मुद्दों पर समर्थन मांगने का संकल्प दोहराया.
ज्योति कुमारी पहली बार चुनावी मैदान में हैं. उन्होंने बताया कि उनका पूरा परिवार लंबे समय से समाजसेवा से जुड़ा है. वार्ड में विकास कार्यों को गति देना उनकी प्राथमिकता होगी. क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार, साफ-सफाई व्यवस्था में सुधार, सड़क और नाली निर्माण तथा पेयजल समस्या के समाधान को उन्होंने प्रमुख मुद्दा बताया.
उन्होंने वार्डवासियों से अपील की कि वे बैलेट पेपर में क्रमांक संख्या 1 पर अलमीरा छाप पर मुहर लगाकर उन्हें विजयी बनाएं, ताकि वार्ड के समग्र विकास की दिशा में प्रभावी कार्य किया जा सके.

