आदित्यपुर Report By Parmeshwar Gorai सरायकेला जिला महिला कांग्रेस कमेटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को नगर निगम की उप नगर आयुक्त पारुल सिंह को ज्ञापन सौंपकर आज़ाद मैदान, कुलुपटांगा में शौचालय निर्माण की मांग की है.

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि आज़ाद मैदान में प्रतिदिन सुबह और शाम लगभग 150 से 170 युवतियां और युवक अपने करियर निर्माण और शारीरिक फिटनेस के लिए करीब तीन घंटे तक नियमित अभ्यास करते हैं. लेकिन मैदान के आसपास शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण विशेषकर युवतियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
महिला कांग्रेस कमेटी ने नगर निगम से अविलंब मैदान के समीप शौचालय निर्माण कराने का अनुरोध किया, ताकि युवतियां बिना किसी असुविधा के अभ्यास कर सकें और अपने करियर पर बेहतर ढंग से ध्यान केंद्रित कर सकें. इस अवसर पर कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष संगीता प्रधान, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिवाकर झा, कांग्रेस जिला कमेटी के उपाध्यक्ष खिरोद सरदार, कांग्रेस महिला जिला सचिव जसोदा उराव सहित अन्य मौजूद थे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
