आदित्यपुर: Aman Kumar सरायकेला- खरसावां जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक को बच्चा चोर होने की अफवाह में स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी. बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया.

बताया जाता है कि रोड नंबर 10 के समीप अचानक भीड़ युवक पर टूट पड़ी. कुछ लोगों का आरोप था कि युवक बच्चों को लेकर भागने की कोशिश कर रहा था, जबकि कुछ महिलाओ ने उसे नशे की हालत में खदेड़ने की बात कही. हालांकि युवक के पास से बच्चा चोरी से संबंधित कोई भी प्रमाण नहीं मिला है
मामले की गंभीरता को देखते हुए आरआईटी थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने तत्परता दिखाते हुए युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. थाना प्रभारी ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और बिना सत्यापन के किसी के साथ मारपीट कर कानून हाथ में न लें. उन्होंने कहा कि भ्रम फैलाकर माहौल अशांत करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.
