आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai वीर कुंवर सिंह मैदान रोड नंबर 7- 8 में शनिवार को मिथिला संकीर्तन मंडली की ओर से बोल बम भजन संध्या का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया. इस अवसर पर मिथिला समाज के सैकड़ों महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

कार्यक्रम का शुभारंभ अशोक झा प्रेमी द्वारा गुरु वंदना से किया गया. इसके बाद मनीषा भास्कर, पंकज झा, संजय जी और पप्पू जी ने एक से बढ़कर एक शिव भजनों की प्रस्तुति दी, जिसने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया.
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व ओडिशा राज्यपाल रघुबर दास और विशिष्ट अतिथि के रूप में टाटा वर्कस अध्यक्ष संजीव चौधरी तथा डॉ. जेएन दास उपस्थित रहे.
मिथिला समाज की परंपरा के तहत हर वर्ष अनंत पूजा के दिन सरदार बम अजय ठाकुर के मार्गदर्शन में श्रद्धालु सुल्तानगंज से बाबा धाम की यात्रा पर निकलते हैं और हर पराव पर कीर्तन करते हुए कांवर ले जाकर बाबा धाम पहुंचते हैं.
समारोह को सफल बनाने में मिथिला संकीर्तन मंडली के अध्यक्ष रंजीत नारायण मिश्र, महासचिव अशोक झा प्रेमी, कोषाध्यक्ष राजेश रंजन, उप कोषाध्यक्ष शंकर ठाकुर, विनोद खां, पंकज मिश्रा, कुमोद खां, त्रिलोक मिश्रा, लक्ष्मण झा, राजकुमार मिश्रा, ब्रह्मानंद झा, सुमन झा, मिक्की, प्रदीप झा, सरोज झा, श्यामल सुमन, सतीश झा, सर्वेश कुमार, बमबम मिश्रा और बुचकुन खां सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

