आदित्यपुर: मेडिट्रिना हॉस्पिटल जमशेदपुर में विश्व प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रताप कुमार एन 20 नवम्बर 2025 को मरीजों के परामर्श और विभिन्न हृदय संबंधी प्रक्रियाओं के लिए उपलब्ध रहेंगे. अस्पताल प्रशासन के अनुसार यह मरीजों के लिए बेहतरीन अवसर है, क्योंकि डॉ. कुमार देश-विदेश में कॉम्प्लेक्स कार्डियक प्रक्रियाओं के लिए एक प्रतिष्ठित नाम हैं.

27 वर्षों के अनुभव के दौरान डॉ. प्रताप कुमार एन अब तक 18,000 से अधिक एंजियोप्लास्टी प्रक्रियाएं कर चुके हैं. वे भारत के पहले डॉक्टर हैं जिन्होंने किसी ईएसआई अस्पताल में कॉम्प्लेक्स एंजियोप्लास्टी सफलतापूर्वक की थी. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उन्होंने कार्डियोलॉजी के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है और वे मेडिट्रिना ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के चेयरमैन और एमडी हैं.

डॉ. कुमार दुनिया के उन चुनिंदा विशेषज्ञों में शामिल हैं जिन्होंने सबसे अधिक संख्या में जीरो- कॉन्ट्रास्ट एंजियोप्लास्टी की है. यह तकनीक किडनी रोग से पीड़ित मरीजों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसमें कंट्रास्ट डाई का उपयोग नहीं होता. 2013 से वे जापान- इंडियन क्रॉनिक टोटल ऑक्लूजन क्लब के कोर्स डायरेक्टर भी हैं.
अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ. राजीव पिल्लई ने बताया कि मेडिट्रिना हॉस्पिटल्स में अत्याधुनिक आईसीयू के साथ एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी, पेसमेकर और मुफ्त सेकंड ओपिनियन जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं. परामर्श हेतु मरीज 9534334434 या 0657-6688888 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा व्हाट्सएप के माध्यम से 7808020202 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है.

