आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत शहरी क्षेत्र के लाभुकों के लिए 28 अगस्त को अटल पार्क, आदित्यपुर में लोन मेले का आयोजन किया जा रहा है. इस मेले में इच्छुक शहरी नागरिक नए आवेदन जमा कर सकेंगे, साथ ही होम लोन के लिए भी आवेदन कर सकेंगे.

इस लोन मेले में विभिन्न प्रमुख बैंकों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है, ताकि लाभुक सीधे उनसे संपर्क कर आवास योजना के तहत आवश्यक वित्तीय सहायता प्राप्त कर सकें. यह जानकारी नगर प्रबंधक कुलदीप सिंह ने दी.
नया आवेदन करने वाले लाभुकों को 17 जून 2015 से पहले जारी किया गया वोटर कार्ड, आधार कार्ड और बैंक पासबुक के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है. वहीं होम लोन के लिए आवेदन करने वाले लाभुकों को अलॉटमेंट लेटर, आधार कार्ड, पैन कार्ड, आय प्रमाण पत्र, पिछली 6 माह की बैंक स्टेटमेंट, पिछले 3 वर्षों का आयकर रिटर्न तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना आवश्यक होगा.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
