आदित्यपुर:Parmeshwar Gorai सोमवार को लोजपा (रा.) के प्रदेश सचिव मनोज पासवान ने नई दिल्ली पंचशील भवन स्थित खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से शिष्टाचार मुलाकात की.

इस मुलाकात के दौरान पार्टी संगठन, दलित समाज और संगठनात्मक विस्तार जैसे विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई. चिराग पासवान ने अत्यंत सम्मानपूर्वक मनोज पासवान की बातों को सुना और उन्हें भविष्य में लगातार संपर्क में बने रहने का निर्देश भी दिया.
गौरतलब है कि मनोज पासवान स्वर्गीय राम विनय पासवान के पोते हैं, जो लोक जनशक्ति पार्टी के वरिष्ठ नेता, दलित सेना के संस्थापक सदस्य और राष्ट्रीय महासचिव रह चुके हैं. उनका स्वर्गीय रामविलास पासवान से अत्यंत नजदीकी और पारिवारिक संबंध रहा है. स्वर्गीय राम विनय पासवान के आमंत्रण पर ही मंत्री रहते हुए स्वर्गीय रामविलास पासवान तीन बार आदित्यपुर की धरती पर आए थे. वर्तमान में मनोज पासवान पार्टी में तीसरी पीढ़ी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, जिस कारण राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान भी उन्हें पूरा सम्मान देते हैं. यह मुलाकात संगठनात्मक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

