आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai औद्योगिक क्षेत्र के चावला मोड़ के समीप सोमवार को लालमोहन सरदार उर्फ नाडू सरदार का 33वां शहादत दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया. इस अवसर पर उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया.

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो ने स्वर्गीय लालमोहन सरदार की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि लालमोहन सरदार ने आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में मजदूरों के शोषण के खिलाफ संघर्ष किया और न्यूनतम मजदूरी लागू कराने के लिए आंदोलन का नेतृत्व किया था.

सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि उनके आंदोलनों का ही परिणाम था कि मजदूरों को उनका हक और अधिकार मिल सका. उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड आंदोलन में भी लालमोहन सरदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही. भले ही आज वे हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार और संघर्ष आज भी लोगों को प्रेरणा देते हैं. उन्होंने कहा कि हर वर्ष शहादत दिवस पर लोग यहां पहुंचकर उनके योगदान को याद करते हैं और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, समाजसेवी और मजदूर संगठन के प्रतिनिधि मौजूद रहे.
इस अवसर पर रुद्र प्रताप महतो, विमल चंद्र महतो, गौतम महतो, दीपक महतो, शंकर सरदार, विजय महतो, देवदूत महतो, वीरा लामा, विनय महतो, बबलु महतो, सारंगी प्रधान, जगदीश महतो, समीर महतो, राम सिंह महतो, अजय सिंह, बादल महतो, राजू सिंह, राजेश, विनय महतो, राजकिशोर महतो, कमल गोप, राजेश मुर्मू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

