आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai कुड़मी समाज के कई युवाओं ने शुक्रवार को कुड़मी सेना का दामन थामा. इस अवसर पर कुड़मी सेना के अध्यक्ष लालटू महतो ने सभी युवाओं का अंगवस्त्र देकर स्वागत किया. मौके पर समाज के कई गणमान्य शामिल थे.

लालटू महतो ने युवाओं का स्वागत करते हुए कहा कुड़मी समाज तभी बचेगा जब युवा सामने आएंगे. अलग-अलग पार्टी में रहकर समाज के हक और अधिकार की बात करनी होगी. पार्टी को प्राथमिकता देने से पहले समाज को प्राथमिकता देनी होगी. उन्होंने कुड़मी समाज को एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करने की अपील की. उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वज आदिवासी हुआ करते थे मगर आज हमारे समाज से वह अधिकार छीन लिया गया है इसे दोबारा हासिल करने के लिए समाज को एकजुट होना पड़ेगा. इस मौके पर रितेन महतो, नारायण महतो, चुटुन महतो, संजय महतो, लुलु महतो, शर्मीला महतो, गुरजीत सिंह उर्फ़ जुजु आदि मौजूद रहे.
बाईट
लालटू महतो (अध्यक्ष- कुड़मी सेना)

