आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai कोल्हान मानवाधिकार संगठन के संस्थापक जेपी सिंह का शुक्रवार दोपहर करीब 2:00 बजे आदित्यपुर स्थित बाबा कुटी निवास पर निधन हो गया. वे 68 वर्ष के थे और कुछ महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे.

जेपी सिंह अपने पीछे पत्नी रेणुका सिंह, दो पुत्र और एक पुत्री का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं. तीनों संतानें विवाहित हैं. वर्ष 2007 से वे कोल्हान मानवाधिकार संगठन का संचालन कर रहे थे. मिलनसार और हंसमुख स्वभाव के कारण वे समाज में लोकप्रिय थे और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में उनकी गहरी पकड़ थी.
कोल्हान मानवाधिकार संगठन ने एक अच्छे संस्थापक और अभिभावक को खो दिया है. उनके निधन से पूरा संगठन गमगीन है. शनिवार दोपहर लगभग 3:00 बजे उनका पार्थिव शरीर बाबा कुटी निवास स्थान से दाह संस्कार के लिए पार्वती घाट ले जाया जाएगा.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
