आदित्यपुर: मजदूर नेता केके त्रिपाठी के निधन पर आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह एवं अधिवक्ता ओमप्रकाश ने गहरा शोक व्यक्त किया है. पुरेन्द्र ने कहा कि केके त्रिपाठी ने कई मजदूर आंदोलनों का नेतृत्व किया था. उनके निधन से विशेषकर आदित्यपुर ने एक वरिष्ठ अभिभावक खो दिया है. उनके जाने से आदित्यपुर और जमशेदपुर के मजदूर जगत में शोक की लहर दौड़ गई है.

पुरेंद्र नारायण सिंह ने अपने शोक संदेश में कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों, मित्रजनों एवं राजनीतिक- सामाजिक साथियों को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति दें.
वहीं जन कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष ओम प्रकाश ने भी गहरी संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि वयोवृद्ध सिटू नेता केके त्रिपाठी जमशेदपुर के प्रख्यात मजदूर नेता थे और हमेशा मजदूर हित की बात करते थे. आदित्यपुर में जनता के आंदोलनों में वे हमेशा आगे रहते थे.
साथ ही जमशेदपुर सिविल कोर्ट के अधिवक्ता व आदित्यपुर दो रोड नंबर आठ निवासी विनोद ठाकुर की माता सुंदर पातो देवी का 16 सितंबर 2025 को निधन हो गया. ओम प्रकाश ने उनके निधन पर भी गहरी संवेदना व्यक्त की है और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति देने की प्रार्थना की है.

