आदित्यपुर: आगामी सात सितंबर को फुटबॉल मैदान में कुड़मी सेना की ओर से विशाल करम महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है इसमें राज्य के मुख्यमंत्री को भी आमंत्रित किया गया है. शुक्रवार को कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन किया गया. इसमें कुड़मी सेना के अध्यक्ष लालटू महतो के साथ बड़ी संख्या में कमेटी के लोग मौजूद रहे.

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कुड़मी सेना के अध्यक्ष लालटू महतो ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य झारखंडी संस्कृति का संरक्षण और संवर्धन है. उन्होंने बताया कि करम महोत्सव कुड़मी समाज की सांस्कृतिक धरोहर है. इस कार्यक्रम में झारखंड, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा के कलाकारों को आमंत्रित किया गया है जो विभिन्न शैलियों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे. श्री महतो ने बताया कि करम उत्सव मनाने की परंपरा जमशेदपुर के पूर्व सांसद दिवंगत सुनील महतो ने शुरू की थी जिसे आज की पीढ़ी आगे ले जा रही है. उन्होंने कहा कि करम महोत्सव में सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के लोगों को आमंत्रित किया गया है उन्होंने सभी से इसमें शामिल होकर झारखंडी सभ्यता और संस्कृति को आगे बढ़ाने की अपील की है. मौके पर रितेन महतो, गुरजीत सिंह उर्फ जूजू, छुटुन महतो, नारायण महतो, शर्मिला महतो, लखन महतो, लुलु महतो, रवि महतो, लखन महतो, संजू महतो, मनसा महतो आदि मौजूद रहे.
बाईट
लालटू महतो (अध्यक्ष- कुड़मी सेना)

