सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर कल्पनापुरी स्थित शिव मंदिर प्रांगण में वसंत पंचमी के मौके पर आयोजित भव्य जागरण के बाद विशाल भंडारा में भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले पहुंचे और मंदिर में मत्था टेका एवं भोग ग्रहण किया.

विज्ञापन
इस दौरान आदित्यपुर मंडल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण मुरारी झा, प्रवीण सिंह, सुशील सिंह, राकेश झा, अवधेश सिंह साकेत, रितेश जयसवाल, रंजीत सांडिल, अविनाश शुभम, रिशु, सुभाष, रमेश चौधरी, सहित समस्त कॉलोनी वासी मौजूद रहे. विदित हो कि हर साल कल्पनापुरी युवा विकास समिति के तत्वाधान में बसंत पंचमी के मौके पर भव्य जागरण और भंडारे का आयोजन किया जाता है. इस साल भी माता का जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बिहार और यूपी के जाने- माने भजन कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी.
विज्ञापन

