आदित्यपुर: हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कल्पनापुरी युवा विकास समिति द्वारा बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर शुक्रवार को शिव मंदिर परिसर में माता का भव्य जागरण आयोजित किया जाएगा. समिति की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में शहर के मशहूर टी-सीरीज भजन गायक कृष्णमूर्ति जी अपनी प्रस्तुति देंगे. साथ ही उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से प्रख्यात सनातनी भजन गायिका पगली पायल बनारसी भी अपने भजनों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर करेंगी.


कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है. समिति के सदस्यों द्वारा तैयारियां अंतिम चरण में हैं. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए आयोजन की व्यापक व्यवस्था की जा रही है.
कृष्ण मुरारी झा ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सदस्य प्रवीण सिंह, राकेश कुमार झा, सुशील सिंह, गगन कुमार, अविनाश सिंह, बजरंगी झा, साकेत कुमार, अभिषेक कुमार सहित समस्त कल्पनापुरी वासी सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं. समिति ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर माता के जागरण का लाभ उठाने की अपील की है.

