आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai श्री श्री सार्वजनिक काली पूजा आदित्यपुर ब्राह्मण टोला, दिंदली बाजार में बुधवार को विधिवत भूमि पूजन कर पूजा पंडाल निर्माण की प्रक्रिया शुरू की गई. पूजा समिति द्वारा पारंपरिक रीति- रिवाजों के साथ भूमि पूजन सम्पन्न कराया गया, जिसमें स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

जानकारी के अनुसार, इस पूजा की शुरुआत वर्ष 2008 में श्री छोटू राम द्वारा की गई थी. तब से यह आयोजन प्रतिवर्ष हर्ष और उल्लास के साथ संपन्न होता आ रहा है. पूजा के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी, खीर एवं महाभोग का वितरण किया जाता है, जो इस आयोजन की विशेष पहचान बन चुकी है.
पूजा आयोजन में स्थानीय बस्तीवासियों की सक्रिय सहभागिता रही. इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष छोटू राम, उपाध्यक्ष गोलू गुप्ता, सचिव प्रभारी ओमी राव, दीपक सिंह, दीपू दास, कोषाध्यक्ष राजू वर्मा, बुधु गोप, सोमनाथ सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
