आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai श्रीश्री सार्वजनिक काली पूजा कमिटी द्वारा फुटबॉल मैदान, आदित्यपुर में निर्मित काली पूजा पंडाल का सोमवार को समाजसेवी आरके सिन्हा ने फीता काटकर किया. उन्होंने मां काली की पूजा- अर्चना की और क्षेत्र के समृद्धि की कामना की.

कमिटी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आगामी शुक्रवार की शाम को बालक भोजन एवं वस्त्र वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इस दौरान स्थानीय बच्चों और जरूरतमंद परिवारों को भोजन और वस्त्र उपलब्ध कराए जाएंगे.
इस अवसर पर कमिटी के अध्यक्ष बुबू दत्ता, महासचिव नरेंद्र प्रसाद, कोषाध्यक्ष माणिक दास, राजमंगल ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष अंजन दास, जोगाई महतो, नंदू, अशोक घोष और झटू दास सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे.
पूजा पंडाल को आकर्षक रोशनी और कलात्मक सजावट से सुसज्जित किया गया है. स्थानीय लोगों ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी पंडाल का थीम दर्शकों को खूब आकर्षित कर रहा है.

