आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai श्रीश्री सार्वजनिक काली पूजा समिति आदित्यपुर- 2 द्वारा एमआईजी मैदान में तैयार किए गए भव्य और आकर्षक काली पूजा पंडाल को रविवार शाम दर्शकों के लिए खोल दिया गया. इससे पहले पंडाल का उद्घाटन राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और राज्य के पूर्व मंत्री सह विधायक सरयू राय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया.

उद्घाटन समारोह के दौरान अतिथियों ने पूजा समिति की स्मारिका का विमोचन किया. कार्यक्रम में समाजसेवा और संगठनात्मक योगदान के लिए उद्यमी अरुण पाठक, समृद्धनाथ तिवारी, मनोज कुमार सिन्हा, डॉ. कुणाल कुमार और अंकुर सिंह को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण भी किया गया.
कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन समिति के अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सिंह ने किया. उन्होंने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि काली पूजा न केवल धार्मिक उत्सव है, बल्कि सामाजिक एकता और सद्भाव का प्रतीक भी है.

समारोह में प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, आरएसबी ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष एस.के. बेहरा, रिटायर्ड आईजी लक्ष्मण प्रसाद सिंह, उद्योगपति ए.के. श्रीवास्तव, अमरप्रीत सिंह काले, सुधांशु ओझा, ब्रजभूषण सिंह, काली शर्मा, अजय सिंह, आर.के. सिन्हा, विजय शंकर मिश्रा, कर्नल आर.पी. सिंह, वीरेन्द्र तिवारी, रमेश हांसदा, राजेश शुक्ला, एस.एन. शुक्ला, डॉ. जटाशंकर पांडेय, लाल बहादुर सिंह, विकास सिंह, प्रेम कुमार, विमल कुमार सिंह, रमण कुमार, नरेन्द्र चौधरी, राजेश चौधरी, दीनानाथ शर्मा, प्रभात कुमार सिंह (रिंकू), सरयू पासवान, समरेंद्र प्रताप सिंह और संजय पांडेय समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.
पूजा पंडाल के आकर्षक सजावट और मनमोहक थीम ने श्रद्धालुओं और दर्शकों को खूब आकर्षित किया. एमआईजी मैदान का वातावरण शाम भर धार्मिक संगीत और भक्ति भाव से गूंजता रहा.

