आदित्यपुर/ Paramveer Patro थाना क्षेत्र के जेएमटी मोड़ के पास बुधवार शाम करीब चार बजे अज्ञात युवकों ने एक छोटा हाथी वाहन के ड्राइवर पर हमला कर दिया. जानकारी के अनुसार, ड्राइवर बिंगो कर्मकार कंपनी से मैटेरियल लेकर जा रहा था, तभी चार युवक, जो नशे की हालत में थे, ने उसे रास्ते में रोक लिया और गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू कर दी.

हमलावरों ने ड्राइवर की जमकर पिटाई की और गाड़ी की चाबी छीन ली. इसके बाद वे वाहन में लदे सामान को उतारने की कोशिश करने लगे, लेकिन स्थानीय लोगों की हलचल देखकर आरोपी मौके से चाबी लेकर फरार हो गए.
गाड़ी के मालिक रोहित महाकुड ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घायल ड्राइवर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है.
पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके. इस घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
