आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai झारखंड मुक्ति मोर्चा के आदित्यपुर इमली चौक स्थित पार्टी कार्यालय में रविवार को नवनियुक्त महिला कार्यकारिणी सदस्यों का स्वागत समारोह आयोजित किया गया, जिसमें नव नियुक्त महिला मोर्चा की सभी सदस्य मौजूद रही. सम्मान समारोह का नेतृत्व भुगलू सोरेन ने किया. इस दौरान महिला नेत्रियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का गुलदस्ता देकर एवं अबीर- गुलाल लगाकर स्वागत किया.

मालूम हो केंद्रीय समिति की ओर से सरायकेला- खरसावां जिला के अलग- अलग वर्ग के जिला समितियों की घोषणा की गई है. इसके तहत महिला मोर्चा की भी घोषणा की गई है जिसमें सुशीला तांती को अध्यक्ष, फूलमानी हांसदा एवं अंजली सिंह को उपाध्यक्ष, पिंकी लायेक को सचिव, सुमित्रा मार्डी एवं वैजयंती बारीक को संगठन सचिव, राजमणि हांसदा एवं प्रतिमाबाला पातर को सहसचिव एवं जासमी मुर्मू को कोषाध्यक्ष बनाया गया है.
नव नियुक्त जिला अध्यक्ष सुशीला तांती ने अपने मनोनय पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित पार्टी के तमाम पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया और कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका वह निष्ठा एवं ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करेंगी. सभी को साथ लेकर पार्टी और संगठन हित में काम किया जाएगा. इस मौके पर बेला दुराई, अनीता केराई, बेबी है हाईबुरु, कल्पना महतो, मुन्नी तिउ,अभि मुखी, जिला कोषाध्यक्ष डोनाल्ड मंडल, विष्णु बावरी, विजय पाल गुरमीत सिंह, विकास तिवारी आदि मौजूद रहे.

