आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai झारखंड की अस्मिता, हक़ और सम्मान के लिए प्राणों की आहुति देने वाले झारखंड आंदोलन के अग्रणी योद्धा वीर शहीद निर्मल महतो को उनके शहादत दिवस पर आदित्यपुर चावला मोड़ स्थित कार्यालय में झामुमो की ओर से भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई.

इस अवसर पर झामुमो युवा नेता रवींद्र बास्के ने कहा कि निर्मल महतो ने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण झारखंड राज्य की स्थापना, आदिवासी समाज की पहचान और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित किया. उनका बलिदान हमें सिखाता है कि अधिकार की लड़ाई साहस, संघर्ष और निष्ठा से लड़ी जाती है. जब तक समाज में असमानता, अन्याय और शोषण रहेगा, तब तक उनके सपनों का झारखंड बनाना हमारी जिम्मेदारी है. उनका जीवन और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत रहेगा. श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सनातन महतो, राज महतो, विजय प्रधान, मटिया प्रधान, हसन और दीपक कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे.

