आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai झारखंड आंदोलन के महान शहीद निर्मल महतो का 38वां शहादत दिवस बंता नगर में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया. झामुमो नगर कमेटी की ओर से उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया.

विज्ञापन
कार्यक्रम में झामुमो नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान, उपाध्यक्ष राजेश लाहा, लालबाबू सरदार, नटवर करवा, बंसीलाल सरदार, अंगद प्रधान और बुंडू प्रधान समेत कई कार्यकर्ता शामिल हुए. सभी ने निर्मल महतो के बलिदान को याद किया. नेताओं ने कहा कि निर्मल महतो ने झारखंड राज्य की स्थापना के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया था. उनका संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बना रहेगा.

विज्ञापन
