आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की आदित्यपुर नगर कमेटी ने रविवार को सांसद जोबा मांझी को ज्ञापन सौंपा. नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने यह मांग पत्र सौंपते हुए एनआईटी जमशेदपुर में वर्षों से कार्यरत 18 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की सेवा को स्थायी करने की मांग की.

ज्ञापन में कहा गया कि संस्थान में कार्यरत इन कर्मचारियों ने कई वर्षों तक सेवा दी है, लेकिन अब तक इन्हें स्थायी नहीं किया गया है. साथ ही यह भी मांग की गई कि संस्थान के विस्थापित, स्थानीय और आसपास के गांवों के लोगों को नौकरी में प्राथमिकता दी जाए. सांसद जोबा मांझी ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से लेते हुए कहा कि वे संबंधित अधिकारियों के समक्ष इस विषय को उठाएंगी और समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे. इस अवसर पर नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान, उपाध्यक्ष लालबाबू सरदार, राजेश लाहा, जिला संगठन सचिव अमित महतो, नटवरलाल कउवा, बंसीलाल सरदार सहित कई विस्थापित और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी उपस्थित थे.

