आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai उद्यमी संगठन एसिया के पुनः अध्यक्ष चुने जाने पर इंदर कुमार अग्रवाल को झामुमो नेता सन्नी सिंह ने शॉल व बुके देकर सम्मानित किया. इस मौके पर राजा टुडू, अरुण मंडल, रविंदर, राजू आदि मौजूद रहे.

विज्ञापन
सन्नी सिंह ने श्री अग्रवाल के लगातार पांचवी बार एसिया का अध्यक्ष चुने जाने की सराहना की और कहा क्षेत्र के उद्यमियों एवं उद्योग हित में उनके द्वारा किए जा रहे कार्यो की वजह से वे लगातार पांचवी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं. उन्होंने उद्योग एवं उद्यमी हित में पार्टी एवं निजी स्तर से हर संभव सहयोग करने भरोसा दिलाया. एसिया अध्यक्ष ने झामुमो नेताओं का आभार जताया और कहा कि सभी के सहयोग से एसिया न केवल उद्यमी- उद्योग बल्कि सामाजिक गतिविधियों में भी अपनी भागीदारी निभाता रहा है, जो आगे भी जारी रहेगा.

विज्ञापन
