आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों की प्रमुख संस्था आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (एसिया) की नई टीम निर्विरोध निर्वाचित हो गई है. इंदर अग्रवाल एक बार फिर एसिया के अध्यक्ष बने हैं. प्रवीण गुटगुटिया महासचिव और राजकुमार संधी कोषाध्यक्ष चुने गए हैं.

विज्ञापन
निर्वाचन पदाधिकारी एसएन खंडेलवाल ने बुधवार शाम एसिया भवन में नवनिर्वाचित टीम की घोषणा की. इस दौरान सरोज कांत झा समेत कई उद्यमी मौजूद थे. इधर झामुमो आदित्यपुर नगर कमेटी के उपाध्यक्ष राजेश लाहा ने इंदर अग्रवाल को अध्यक्ष बनने पर बधाई दी. साथ ही उन्होंने एसिया की पूरी नई टीम को भी शुभकामनाएं दी. राजेश लाहा ने कहा कि इंदर अग्रवाल के नेतृत्व में औद्योगिक क्षेत्र को नई दिशा मिलेगी और विकास की गति तेज होगी.

विज्ञापन
