आदित्यपुर: झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, आदित्यपुर 1 ने मंगलवार को कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहने की सूचना दी है. बताया गया कि इस दौरान वोल्टास द्वारा LT AB केबल बदलने का कार्य किया जाएगा, जिसके कारण प्रभावित क्षेत्रों में समय- समय पर बिजली आपूर्ति बंद रहेगी.

प्रभावित क्षेत्र और शटडाउन का समय
रोड नं 19, आदित्यपुर 2- सुबह 10:00 से 11:00 बजे तक. रोड नं 16, आदित्यपुर 2- दोपहर 01:00 से 03:00 बजे तक. रोड नं 24, आदित्यपुर 2- दोपहर 03:00 से 05:00 बजे तक. रोड नं 32, सरकारी स्कूल, आदित्यपुर 2- सुबह 10:00 से 04:00 बजे तक. डबल रोड, भाटिया बस्ती- सुबह 10:00 से 04:00 बजे तक.
विशेष परिस्थिति या विद्युत संबंधी जानकारी के लिए सहायक विद्युत अभियंता, आदित्यपुर 1- 9431135959. कनीय विद्युत अभियंता, आदित्यपुर- 9431135950. नियंत्रण कक्ष- 9431135953 / 8434659950 पर संपर्क किया जा सकता है. सहायक विद्युत अभियंता दिलेश्वर महतो ने कहा कि यह सूचना जनहित में जारी की गई है. उन्होंने असुविधा के लिए खेद जताया है.

