आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai आशियाना रोड स्थित मैदान में अग्रदूत संघ श्री श्री सार्वजनिक जन्माष्टमी पूजा कमेटी की ओर से मंगलवार को जन्माष्टमी पूजा पंडाल और मेला का विधिवत भूमि पूजन किया गया. इसकी जानकारी देते हुए संघ के उपाध्यक्ष पिंटू कुमार ने बताया कि पिछले 45 वर्षों से हर साल यहां जन्माष्टमी पूजा धूमधाम से मनाई जाती है. इस दौरान कई तरह के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और मेला का भी आवेदन किया जाता है.

श्री कुमार ने बताया कि आसपास के लोगों के सहयोग से इसका आयोजन किया जाता है. उन्होंने बताया कि इस साल 16 अगस्त को पूजा पंडाल और मेला का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा जो अगले 10 दिनों तक चलेगा उन्होंने क्षेत्र के लोगों से सहयोग करने की अपील की है. मौके पर कमेटी के कई पदाधिकारी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे. इस साल काल्पनिक प्राचीन मंदिर के थीम पर पंडाल का निर्माण किया जाएगा.

