आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai गुरुवार को जन कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष सह अधिवक्ता ओम प्रकाश ने नगर निगम प्रशासक रवि प्रकाश से उनके कार्यालय में मुलाकात कर नगर निगम क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की और ज्ञापन सौंपा.

इस दौरान उन्होंने वार्ड नंबर 19 में पान दुकान चौक से शिव मंदिर तक सड़क की जर्जर स्थिति और आए दिन हो रही दुर्घटनाओं की ओर ध्यान दिलाया गया. इस पर प्रशासक ने बताया कि उक्त सड़क का मई महीने में ही 14 लाख 20 हजार रुपये की लागत से पीसीसी सड़क निर्माण का टेंडर हो चुका है और दुर्गा पूजा से पहले सड़क का निर्माण कार्य पूरा करा दिया जाएगा.
इसके अलावा नगर निगम क्षेत्र की बंद हाई मास्ट लाइट को 10 दिनों के भीतर दुरुस्त करने और बंद स्ट्रीट लाइट को पांच टीमों द्वारा प्रतिदिन ठीक कराए जाने की जानकारी दी गई. हालांकि भारी बारिश के चलते पोल पर लाइन चालू रहने से मरम्मत कार्य में कठिनाई हो रही है. प्रशासक ने भरोसा दिलाया कि बिजली विभाग के लाइन मैन से समन्वय कर सभी बंद स्ट्रीट लाइट भी दुर्गा पूजा से पहले दुरुस्त कर दी जाएंगी.
साथ ही वार्ड नंबर 28 में खरकाई नदी के किनारे पीपल पेड़ के पास बने खुले चबूतरे पर शेड निर्माण की मांग की गई ताकि अंतिम संस्कार के दौरान गर्मी और बारिश में लोगों को सुविधा हो सके. बताया गया कि यह चबूतरा नगर निगम के पूर्व मेयर बिनोद श्रीवास्तव के कार्यकाल में वृद्ध शांति निकेतन के संस्थापक स्वर्गीय आरएस सिंह के सुझाव पर बनाया गया था जो अब भी जनता के काम आ रहा है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
