आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai उद्यमी संगठन इसरो (इंडस्ट्रियल स्टेबिलिटी एंड रिफॉर्म ऑर्गनाइजेशन) के द्वारा सोमवार को स्थानीय मोटेल मधुबन सभागार में एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन हुआ. सेमिनार का विषय मजदूरों को मिलने वाली वार्षिक बोनस एक्ट और कर्मचारी राज्य बीमा निगम द्वारा नियोक्ताओं को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाएं एक्ट था. इस अवसर पर लेबर डिपार्टमेंट से डीएलसी अरविंद कुमार और लेबर सुपरिटेंडेंट अविनाश ठाकुर, जबकि कर्मचारी राज्य बीमा निगम कार्यालय रांची से रीजनल डायरेक्टर राजीव रंजन, असिस्टेंट डायरेक्टर अभिषेक कुमार, आदित्यपुर ब्रांच मैनेजर संजय कुमार और सामाजिक सुरक्षा अधिकारी राजीव कुमार उपस्थित रहे.

सेमिनार की अध्यक्षता इसरो के अध्यक्ष रूपेश कतरियार ने की. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि और राष्ट्रीय गान के साथ हुआ. संचालन महासचिव संदीप मिश्रा ने किया. सेमिनार में इसरो के पदाधिकारी, सदस्य और कई उद्यमी मौजूद रहे. इसका मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों के हितों की रक्षा, श्रम कानूनों की जानकारी और अधिकार- कर्तव्यों की समझ को बढ़ाना था. राजीव रंजन ने ईएसआई के लाभ, पंजीकरण प्रक्रिया और सरकार की नई स्कीम की जानकारी दी. कार्यक्रम में लगभग 130 उद्यमी शामिल हुए.

