आदित्यपुर: उद्यमी संगठन इसरो के कार्यकारिणी के एक वर्ष पूरे हो चुके हैं. बुधवार को इसरो से जुड़े उद्यमियों की एक आवश्यक बैठक अध्यक्ष रूपेश कतरियार की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में संगठन के प्रथम स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई.

संगठन की उपलब्धियों की चर्चा.
बैठक में संगठन की उपलब्धियों की चर्चा की गयी. अध्यक्ष रूपेश कतरियार ने कहा कि 40 उद्यमियों से शुरू हुए संगठन में आज 350 से अधिक उद्यमी जुड़ चुके हैं. इसरो संगठन का उद्देश्य उद्यमियों को मदद पहुंचाना है. छोटे- छोटे कंपनी मालिक जिन्हें जीएसटी से लेकर विद्युत व अन्य समस्याओं को लेकर कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है, वैसे उद्यमियों को न्याय दिलाने के लिए इसरो तत्पर रहेगा.
संगठन को और सशक्त बनाने का निर्णय.
बैठक में इसरो संगठन को पूरी तरह से सशक्त बनाने को लेकर निर्णय लिया गया. टीम वर्क में काम करने की रणनीति पर चर्चा की गई. आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में इसरो एक ऐसा संगठन है जिसमें सभी उद्यमी सदस्य एक टीम बनाकर काम कर रहे हैं. उद्यमियों की समस्या आने के बाद संबंधित विभागों से संपर्क किया जाता है. उद्यमियों की समस्या का समाधान को लेकर अधिकारियों से संपर्क किया जाता है और काम पूरा होने तक प्रयासरत रहती है. बैठक में एचआर जैन, संदीप मिश्रा, विनय सिंह, उत्तम चौधरी, सौरभ चौधरी समेत कई उद्यमी मौजूद थे.

