अदित्यपुर (Kunal Kumar) सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत इंडस्ट्रियल एरिया स्थित सरलाल इंजीनियरिंग में हुए हादसे में कोंडरा बोदरा की मौत हो गई. घटना के बाद कंपनी के कुछ कर्मियों द्वारा उसे एमजीएम अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया.

विज्ञापन
उधर साथ गए कर्मी मृतक के शव को पर कर्मचारी उसके शव को अस्पताल में ही छोड़कर भाग गए. हालांकि, इस घटना की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है. बताया जाता है कि मृतक बास्को नगर का रहने वाला था. कंपनी में क्या हुआ इसकी जानकारी अभी तक नही मिल पाई है. वहीं आदित्यपुर पुलिस को अस्पताल प्रबंधन द्वारा सूचित कर दिया गया है.
विज्ञापन

