जमशेदपुर: आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सह राजद के प्रदेश महासचिव पुरेंद्र नारायण सिंह ने आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के मजदूरों को दुर्गा पूजा से पूर्व बोनस दिलाने की मांग को लेकर सोमवार को उप श्रमायुक्त जमशेदपुर अरविंद कुमार को ज्ञापन सौंपा.

पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में लंबे समय से दुर्गा पूजा से पहले बोनस देने की परंपरा रही है, लेकिन अब कई औद्योगिक इकाइयां समय पर और सही तरीके से बोनस नहीं दे रही हैं. बोनस भुगतान औद्योगिक इकाइयों के नफा पर आधारित होता है और न्यूनतम 8.33% बोनस देना अनिवार्य है. इसके बावजूद अधिकांश इकाइयां बोनस के नाम पर केवल न्यूनतम भुगतान कर मजदूरों को उनका वास्तविक हक नहीं दे रही हैं. कई इकाइयां तो बोनस भुगतान से बचने के लिए ठेकेदारों के माध्यम से मजदूरों को नियोजित कर रही हैं.
उन्होंने उप श्रमायुक्त से मांग की कि सभी औद्योगिक इकाइयों की सघन जांच कर मजदूरों को लाभांश आधारित बोनस दिलाने की दिशा में कदम उठाए जाएं. साथ ही, बोनस भुगतान अधिनियम 1965 के तहत प्रपत्रों और नियमों के पालन को भी सुनिश्चित कराया जाए. पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि औद्योगिक इकाइयों और उनके वेंडर को न्यूनतम 8.33% से लेकर अधिकतम 20% तक बोनस देने के नियम हैं, लेकिन ज्यादातर इकाइयां केवल न्यूनतम भुगतान कर मजदूरों का हक मार रही हैं.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
