आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai सरायकेला- खरसावां पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने बुधवार को आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर में औद्योगिक क्षेत्र के उद्योग समूहों और व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. इस बैठक में आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में विधि- व्यवस्था संधारण, सुगम यातायात व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और सुरक्षा सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा हुई.

विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने उद्योग प्रतिनिधियों के साथ अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर औद्योगिक क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने पर विचार- विमर्श किया. साथ ही उन्होंने विधि- व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा- निर्देश दिए. बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला, आदित्यपुर, गम्हरिया, कांड्रा, आरआईटी और यातायात थाना के थाना प्रभारी भी उपस्थित रहे.

विज्ञापन
