आदित्यपुर (Kunal Kumar) औद्योगिक क्षेत्र के गम्हरिया स्थित फेज 5 में विभाग द्वारा पिछले दस दिनों से सड़क के बीचोबीच बड़े गड्ढे खोदने से वाहनों का आवागमन समेत कंपनी कर्मियों की आवाजाही पूरी तरह ठप्प पड़ गया है. इससे लोगों में व्यापक रोष व्याप्त है.

विज्ञापन
राहगीरों ने कहा कि बगैर कोई पूर्व सूचना के मेन रोड को खोद दिया गया है. ठेकेदार ने भी लापरवाही बरतते हुए काम को लटका दिया है. इससे उक्त रोड से लोगों का आवागमन ठप्प हो गया है. वहीं रोड के दोनों किनारे कोई सूचना बोर्ड नहीं लगाने या बैरिकेडिंग नहीं करने से वाहन चालकों को दो किमी सड़क घूम कर गंतव्य तक जाना पड़ रहा है. ठेकेदार के पास काम पूरा करने का कोई समय सीमा नहीं रहने से निकट भविष्य में रोड दुरुस्त होना नामुमकिन लग रहा है.
विज्ञापन

