आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया की बदहाल सड़कों का खामियाजा क्षेत्र के उद्यमियों को भुगतना पड़ रहा है. तमाम उद्यमी संगठन एवं संबंधित विभाग इस गंभीर मामले पर चुप्पी साधे बैठे हैं. बारिश के दिनों में इंडस्ट्रियल एरिया का हाल और भी बदहाल हो चला है जिससे उद्यमियों को भारी- भरकम नुकसान भी उठाना पड़ रहा है.

सवाल यह उठता है कि आखिर उनकी समस्याओं को सुनेगा कौन ? पूरे इंडस्ट्रियल एरिया की सड़कें और नाले ध्वस्त हो चुके हैं. जिससे अपराधिक घटनाएं भी हो रही है. रविवार को हुई बारिश से फेज दो स्थित सिंह इंटरप्राइजेज में जल जमाव से पूरा कंपनी परिसर जलमग्न हो गया है. नाले से पानी का निकास नहीं होने के कारण यह स्थिति बनी.
देखें video
कंपनी के मालिक राजेश सिंह ने बताया कि यदि जियाडा मामले पर गंभीरता दिखाती तो यह स्थिति नहीं होती. इस साल बारिश अधिक हो रही है. नाले का पानी कंपनी में प्रवेश करने से प्लांट को बंद करना पड़ रहा है जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान तो हो ही रहा है साथ ही कभी भी कोई बड़ी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता. उन्होंने बताया कि छोटे उद्यमियों के लिए इस नुकसान की भरपाई संभव नहीं है. उन्होंने जियाडा प्रशासन एवं सरकार से अविलंब इस दिशा में पहल करने की मांग की है.
देखें video

