आदित्यपुर: शिक्षक और पूर्व पत्रकार हेमन्त श्रीवास्तव का श्राद्धकर्म मंगलवार को आदित्यपुर-02 के मार्ग संख्या 28 स्थित कामधेनु अपार्टमेंट परिसर में आर्य समाज विधि से संपन्न हुआ. मौके पर बड़ी संख्या में गणमान्य लोग, शिक्षक, पत्रकार और स्थानीय निवासी उपस्थित रहे और स्व श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि अर्पित की.

ज्ञात हो कि 58 वर्षीय हेमन्त श्रीवास्तव का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को असामयिक निधन हो गया था. उन्होंने 1990 के दशक में दैनिक समाचार पत्र ‘आवाज’ और ‘चमकता आईना’ में अपनी लेखनी के माध्यम से विशेष पहचान बनाई थी. वर्ष 2000 में वे सहायक शिक्षक के रूप में नियुक्त हुए, जिसके बाद उन्होंने शिक्षक और प्रधानाचार्य के रूप में सेवा दी. बीते कुछ वर्षों से वे गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और प्रतिनियुक्ति पर अपने घर के पास मध्य विद्यालय, कुलुपटांगा में कार्यरत थे.
आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह सहित कई शिक्षकों, पत्रकारों और स्थानीय लोगों ने श्राद्धकर्म में पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी.

