आदित्यपुर: मेडिट्रिना हॉस्पिटल में गुरुवार को विश्व प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रताप कुमार एन. ने आधा दर्जन जटिल हृदय संबंधी मरीजों का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया. इसके साथ ही उन्होंने कई मरीजों की जांच कर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श भी प्रदान किया.

मीडिया से बात करते हुए डॉ. प्रताप ने बताया कि मेडिट्रिना हॉस्पिटल अत्याधुनिक आईसीयू, एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी, पेसमेकर और मुफ्त सेकंड ओपिनियन जैसी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है.
उन्होंने कहा कि हृदय और नेफ्रोलॉजी के क्षेत्र में मेडिट्रिना हॉस्पिटल के चिकित्सक बेहतर, गुणवत्तापूर्ण और किफायती उपचार मुहैया करा रहे हैं. कई जटिल मामलों का समाधान यहां कम खर्च में सफलतापूर्वक किया जा रहा है, जो पहले केवल बड़े शहरों में संभव माना जाता था. इससे मरीजों को बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ती और समय पर उचित इलाज मिल जाता है.
मेडिट्रिना हॉस्पिटल की पहचान इसकी ईमानदार सोच, संवेदनशील सेवा और आम लोगों के लिए सुलभ लागत पर उपलब्ध उच्चस्तरीय उपचार है. कार्डियोलॉजी विभाग में आधुनिक तकनीक और अनुभवी विशेषज्ञ लगातार मरीजों का भरोसा जीत रहे हैं. मरीजों का कहना है कि अस्पताल की संवेदनशील देखभाल और डॉक्टरों का धैर्य यहाँ की सबसे बड़ी मजबूती है.
गौरतलब है कि डॉ. प्रताप कुमार एन. देश और विदेश में कॉम्प्लेक्स कार्डियक प्रक्रियाओं के लिए एक प्रतिष्ठित नाम हैं. 27 वर्ष के अनुभव में वे अब तक 18,000 से अधिक एंजियोप्लास्टी प्रक्रियाएं कर चुके हैं. वे भारत के पहले डॉक्टर हैं जिन्होंने ईएसआई अस्पताल में कॉम्प्लेक्स एंजियोप्लास्टी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया था. जीरो-कॉन्ट्रास्ट एंजियोप्लास्टी की सर्वाधिक प्रक्रियाएं करने वाले दुनिया के चुनिंदा चिकित्सा विशेषज्ञों में उनका नाम शामिल है. 2013 से वे जापान-इंडियन क्रॉनिक टोटल ऑक्लूजन क्लब के कोर्स डायरेक्टर भी हैं.
इस दौरान मशहूर कार्डियोलिस्ट डॉ. पार्थो पी. चौधुरी, प्रसिद्ध नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. सौम्यजीत मुखर्जी और मेडिट्रिना ग्रुप के प्रबंध निदेशक डॉ. राजीव पिल्लई भी उपस्थित रहे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
