आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai रौनियार सेवा समिति (आरएसएस) और स्पंद अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को शेरे पंजाब चौक स्थित दयाल ट्रेड सेंटर के स्पंद अस्पताल क्लीनिक में नि:शुल्क मधुमेह जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक चला.

इस दौरान कुल 111 लोगों की उच्च रक्तचाप, शुगर, बीएमआई, यूरिक एसिड, लिपिड प्रोफाइल और थायराइड की जांच की गई. मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श भी प्रदान किया गया. स्पंद अस्पताल के निदेशक एवं समिति के संरक्षक मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉ. राम कुमार ने अपनी टीम के साथ शिविर में सेवा दी.
शिविर को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष राम विनोद गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष महेश प्रसाद, बिनोद गुप्ता, योगेंद्र प्रसाद, स्वपन, सौविक, शशि, आकाश, दीपांजन, आसना, दिवाकर, सचिन और जयश्री का योगदान सराहनीय रहा. धन्यवाद ज्ञापन भारत संस्कार के उपाध्यक्ष एवं शिक्षाविद एसडी प्रसाद ने किया.

