आदित्यपुर: थाना अंतर्गत शिवनारायणपुर जंगल में रविवार दोपहर पेड़ से लटकता एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

विज्ञापन
मृतक की पहचान फणी प्रमाणिक के रूप में हुई है. मृतक के पुत्र पिंकू प्रमाणिक ने अपने पिता की हत्या की आशंका जताई है. उन्होंने कहा कि उसके पिता के पांव में चोट के निशान हैं और ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे उन्हें मार कर पेड़ पर टांग दिया गया हो. हालांकि अभी तक किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया गया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के इलाकों में पूछताछ जारी है. प्रारंभिक जांच में पुलिस ने कहा कि हत्या की आशंका जताई जा रही है, लेकिन सही कारण और घटना का पूरा विवरण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगा.

विज्ञापन
