आदित्यपुर: गुमटी बस्ती रेलवे फाटक के समीप बाजार में एक होटल संचालक मृत्युंजय प्रसाद (65) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना शनिवार की रात करीब 9:45 बजे के आसपास की है.

विज्ञापन
सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. मृतक मूल रूप से बिहार के छपरा का राहनेवला बताया जाता है. इधर सूचना मिलते ही मृतक की पत्नी और बेटी भी मौके पर पहुंची. जहां दोनों का रो- रोकर बुरा हाल है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
विज्ञापन

