आदित्यपुर: रविवार की रात पुलिस ने सरायकेला जिले आदित्यपुर थाना अंतर्गत लाल बिल्डिंग चौक के समीप स्थित गेस्ट हाउस के कमरे से 22 वर्षीय युवक का शव बरामद किया है. युवक की पहचान नूतन नापित के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार युवक उषा मोड़ स्थित आशीर्वाद कंपनी में ठेका मजदूरी का काम करता था.

विज्ञापन
घटना के संबंध में बताया जा रहा है, कि रविवार की रात नूतन के दोस्त बाजार से जब लौटे तो गेस्ट हाउस के कमरे को अंदर से बंद पाया. अंदर झांक कर देखा तो नूतन फंदे से झूल रहा है. इसकी सूचना पुलिस को दी गई जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है. फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है.
विज्ञापन

